{"_id":"614a0f78f084d73f77585e95","slug":"botshah-chowk-in-downtown-srinagar-renamed-as-pir-shafi-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: 'बोटशाह चौक' हुआ 'पीर शफी चौक', तो लोगों ने जताया रोष, जानिए कौन थे मोहम्मद शफी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: 'बोटशाह चौक' हुआ 'पीर शफी चौक', तो लोगों ने जताया रोष, जानिए कौन थे मोहम्मद शफी?
Tue, 21 Sep 2021 10:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:29 PM IST
सार
पीर मोहम्मद शफी को 90 के दशक की शुरुआत में आतंकवादियों ने मार दिया था। नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े पीर मोहम्मद शफी, जडीबल से विधायक रहे। अगस्त 1991 में लाल बाजार में उनके आवास पर आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
श्रीनगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) द्वारा डाउनटाउन के लाल बाजार के बोटशाह चौक का नाम बदलकर पीर शफी चौक रखे जाने के बाद लोगों ने इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि बिना सुझाव लिए एकदम से नाम बदल दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उड़ी ऑपरेशन का तीसरा दिन: कॉलिंग और इंटरनेट सेवा बहाल, आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान जारी
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि इस चौक का नाम सूफी संत बोटशाह साहिब के नाम पर था। गौरतलब है कि एसएमसी ने सोमवार को आम परिषद की बैठक में लाल बाजार क्षेत्र के बोटशाह मोहल्ला चौक का नाम बदलकर पीर शफी चौक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: मेजर अनुज राजपूत और मेजर रोहित कुमार शहीद, हादसे ने लोगों को झकझोर दिया
जिसके अनुसार परिषद ने प्रसिद्ध नेता पीर मोहम्मद शफी की याद में चौक का नाम बदलने का फैसला किया। पीर मोहम्मद शफी को 90 के दशक की शुरुआत में आतंकवादियों ने मार दिया था। बता दें कि नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े पीर मोहम्मद शफी, जडीबल से विधायक रहे। अगस्त 1991 में लाल बाजार में उनके आवास पर आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।