फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Both accused wanted in murder of singer Garrison arrested

Jammu News: गायक गैरिसन की हत्या में वांछित दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Both accused wanted in murder of singer Garrison arrested
हत्या के बाद अखनूर, कटड़ा में छुपे रहे, जम्मू से बाहर ही नहीं गए
विज्ञापन

जम्मू पहुंचने पर पुलिस ने पुख्ता सूचना पर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रेम नगर में गायक गैरिसन की हत्या मामले में वांछित दोनों आरोपी गिरफ्तार किए कर लिए गए हैं। दोनों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात के बाद से ही दोनों भागे हुए थे। हत्या में शामिल एक अन्य महिला पहले की गिरफ्तार हो चुकी है। 7 मार्च को प्रेम नगर में बर्फ के सुए से गैरिसन की हत्या कर दी गई थी।
इस हत्या में प्रेम नगर की इसाई कालोनी की रहने वाली डायना, आर्यन मट्टू और बकम शामिल थे। हत्या के बाद इनकी तलाश में पुलिस ने पंजाब और दिल्ली में भी छापे मारे। लेकिन ये जम्मू से बाहर गए ही नहीं थे। हत्या के बाद सबसे पहले ये अखनूर रुके थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने अखनूर में छापा मारा तो ये वहां से भाग निकले। तब से ये लोग कटड़ा में रह रहे थे। बीच बीच में जम्मू भी आ रहे थे। मंगलवार भी ये लोग प्रेम नगर पहुंचे। पुलिस ने पुख्ता सूचना पर इनको दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि बहसवाजी में ही मारपीट हो गई। जिसमें गैरिसन की मौत हो गई। हालांकि ये दोनों नशे के लिए गैरिसन से पैसे मांग रहे थे। पैसे न देने के चलते गैरिसन पर हमला कर दिया। हमले के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

आकाश घोष के बयान लेगी पुलिस
मौत से पहले गैरिसन ने पुलिस को बयान दिया था कि वह अपने हिमाचल के रहने वाले दोस्त आकाश घोष के साथ किराने की दुकान पर गए थे। जहां तीनों ने घेर लिया। पैसे मांगे और जब पैसे देने से मना किया हमला कर दिया। पुलिस ने अभी तक आकाश के इस मामले में बयान नहीं लिए है। बुधवार को आकाश के बयान लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियाें के बारे हमें दिल्ली और पंजाब में भी छुपे होने की सूचना मिली थी। हम लगातार निगरानी कर रहे थे। ये जम्मू में ही अलग अलग जगहों पर छुप रहे थे। मंगलवार को ये जम्मू पहुंचे और हमने इन्हें दबोच लिया।
- विक्रम सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed