{"_id":"65b8340a32ddb0c8d80fe296","slug":"boiler-blast-samba-news-c-10-1-jmu1041-292667-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा: सिडको के प्रथम फेज के कारखाने में हादसा, बॉयलर का कंप्रेशर फटने से चार कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा: सिडको के प्रथम फेज के कारखाने में हादसा, बॉयलर का कंप्रेशर फटने से चार कर्मचारी घायल
Tue, 30 Jan 2024 02:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:04 PM IST
सार
सांबा के प्रथम फेज में स्थापित एक कारखाने में बॉयलर का कंप्रेशर के फटने से चार कर्मी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला सांबा के प्रथम फेज में स्थापित एक कारखाने में बॉयलर का कंप्रेशर के फटने से चार कर्मी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कि सिडको के प्रथम फेज के एक कारखाने में बॉयलर का कंप्रेशर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि वहां काम कर रहे लोग सहम गए। हादसे में कारखाने में काम कर रहे चार कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। एक कर्मचारी की बाजू शरीर से अलग हो गई।
विज्ञापन
चारों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया। यहां हालात गंभीर देख डॉक्टरों ने जम्मू में रेफर कर दिया। घायलों की पहचान वरुण शर्मा (32) पुत्र रमेश चंद्र निवासी चड़वाल कठुआ, अभय ठप्पा (24) पुत्र केशव ठप्पा निवासी सांबा, अरुण कुमार (28) पुत्र तिलक राज निवासी जानीपुर जम्मू, बाबू राम (38) पुत्र ज्योति राम निवासी गांव जाडवान सरथल, किश्तवाड़ के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन