{"_id":"56f6aa334f1c1b371ff14ee5","slug":"body-of-rifleman-sunil-rai-recovered-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमस्खलन की चपेट में आए दूसरे जवान का भी शव बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमस्खलन की चपेट में आए दूसरे जवान का भी शव बरामद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:33 AM IST
सार
- शुक्रवार की सुबह लद्दाख संभाग के लेह स्थित तुर्तक इलाके में सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी।
- 1 वर्षीय राइफलमैन सुनील राय भी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की कलिम्पोंग तहसील के लावर सोंटूक लुंगभुंग अलगरह गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में हिमस्खलन में लापता जवान सुनील राय का शव भी शनिवार को बरामद हो गया। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह लद्दाख संभाग के लेह स्थित तुर्तक इलाके में सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी।
जिसमें राइफलमैन सुनील राय बर्फ के नीचे दब गए थे, जिनका कुछ पता नहीं चल रहा था। जबकि लांस हवलदार भवन तमांग को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।
पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग तहसील के लोपशु गांव के निवासी तमांग के परिवार में उनकी पत्नी, एक छह साल की बेटी और माता-पिता हैं। 21 वर्षीय राइफलमैन सुनील राय भी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की कलिम्पोंग तहसील के लावर सोंटूक लुंगभुंग अलगरह गांव के निवासी थे। उनके परिवार में माता-पिता और दो छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
शहीद सुनील सात दिसंबर 2013 को सेना में शामिल हुए थे। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के बाद विमान के जरिये उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।