फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bodies of both friends recovered from the Chenab River.

Jammu News: चिनाब नदी में समाए दोनों दोस्तों के शव बरामद

विज्ञापन
Bodies of both friends recovered from the Chenab River.
पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में तलाश रही थीं शव
विज्ञापन

नजदीकी सेना चौकी के सैनिकों ने उतराते हुए देखा एक युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। कस्बा खौड़ के लापता दोनों दोस्तों के शव बुधवार को चिनाब नदी में उतराते हुए मिल गए। युवकों की तलाश के लिए पुलिस के साथ एनडीआरएफ आर एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रही थीं। शव मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया।
खौड़ के वार्ड नंबर आठ निवासी गज्जे सिंह (25) पुत्र विजय सिंह और राकेश सिंह (26), बीते शनिवार को चिनाब दरिया में नहाने गांव पंगाली के पास गए थे।गए थे। यहां इनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, कपड़े, चप्पलें मिली थीं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें चिनाब दरिया में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। बुधवार को चिनाब नदी के नजदीक सेना की चौकी में तैनात सैनिकों ने सुबह छह बजे के करीब नदी में उतराते हुए एक शव देखा और जिसकी जानकारी खौड़ पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी खौड़ बलविंदर सिंह ने पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव को नदी से निकालवाया। यह शव गज्जे सिंह का निकला। जिसे पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। गज्जे सिंह का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने चिनाब नदी के तट पर उसी जगह पर किया गया जहां पर वह दोनों दोस्त नहाने गये थे। दूसरे लापता युवक की तलाश भी एनडीआरएफ की तरफ से उसी जगह की गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को देरशाम सर्च ऑपरेशन के दौरान राकेश सिंह का शव भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से परिजनों को आस थी कि दोनों नदी में नहीं गए होंगे तो वापस आ सकते हैं। लेकिन सुबह गज्जे सिंह का शव मिलने से यह आस धूमिल हो गई थी।शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने उसी स्थान पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed