{"_id":"663d72f520b1309eb00e5074","slug":"boat-accident-jammu-news-c-10-1-jam1005-357202-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हतिवाड़ा में नाव हादसा : लापता दो श्रमिकों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हतिवाड़ा में नाव हादसा : लापता दो श्रमिकों की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीसी और एसएसपी खुद कर रहे तलाशी अभियान की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के हतिवारा इलाके में बुधवार को झेलम नदी में नाव पलटने से लापता दो लोगों की तलाश वीरवार को भी जारी रही।
नाव में नौ गैर स्थानीय श्रमिक सवार थे, जिनमें सात को बचा लिया गया है, जबकि दो अभी लापता हैं। एसडीआरएफ, पुलिस, नागरिक प्रशासन, अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें
स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। वीरवार को खुद डीसी और एसएसपी तलाशी अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। नाव में सवार अधिकतर मजदूर थे, जिन्होंने काकापोरा पुल के रास्ते जाने के बजाय नदी पार करके शॉर्टकट चुना था। डीसी डॉ. बशारत कयूम एसएसपी अवंतिपोरा के साथ बुधवार रात को भी घटनास्थल पर तलाशी अभियान की निगरानी के लिए मौजूद थे। डीसी ने लापता लोगों की बरामदगी तक तलाशी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने नदी में पानी के तेज बहाव को देखते हुए खोजी दलों के दृढ़ प्रयासों की भी सराहना की।