{"_id":"663bf81c42c50d824f0ae604","slug":"boat-accident-avantipora-jammu-news-c-10-jam1008-356652-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवंतिपोरा में श्रमिकों को ले जा रही नाव पलटी, दो लापता, सात को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवंतिपोरा में श्रमिकों को ले जा रही नाव पलटी, दो लापता, सात को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी गैर स्थानीय श्रमिक काम से लौट रहे थे, एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अवंतिपोरा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के हतिवारा इलाके में बुधवार को झेलम नदी में नौ गैर स्थानीय श्रमिकों को लेकर जा रही नाव पलट गई। इस हादसे में सात लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो अभी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीमें, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि हतिवारा इलाके में नाव उस वक्त पलटी जब सभी मजदूर काम करके वापस लौट रहे थे। नाव पर सवार दो मजदूरों की खोजबीन जारी है। अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन दिक्कत आ रही है। इसके लिए एसडीआरएफ को मोर्चे पर लगाया गया है।
-- -- -- -- --
पिछले माह श्रीनगर में नाव पलटने से 9 लोगों की हुई थी मौत
पिछले माह 16 अप्रैल को श्रीनगर में स्कूली बच्चों व कामकाजी लोगों को लेकर जा रही एक नाव झेलम नदी में निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकरा कर पलट गई थी। नाव पर 19 लोग सवा थे । हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इनमें चार स्कूली बच्चे भी शामिल थे। नाव सवार दस लोगों को बचा लिया गया था, जबकि तीन लोग लापता थे। इन सभी के शव बाद में बरामद कर लिए गए थे।