{"_id":"fa91ef907ea34cfcc368842c32cf239c","slug":"board-exam-tips-for-good-marks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exam Tips: अच्छे नंबर चाहिए तो पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exam Tips: अच्छे नंबर चाहिए तो पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में अब बहुत दिन नहीं बचे है। ऐसे में तनाव के बीच छात्र छात्राओं के सामने तैयारी को अंतिम रूप देने की चिंता है। आखिरी समय में पूरा कोर्स नहीं पढ़ा जा सकता। ऐसे में क्या पढ़ें या छोड़े यह उनके सामने सबसे अहम सवाल है। जीजीएचएसएस की लेक्चरर अरविंद्र कौर का कहना हैं कि विद्यार्थियों को पांच वर्षों के पेपर अवश्य हल करने चाहिए।
विज्ञापन
न सिर्फ उन्हें याद करें, बल्कि अच्छी तरह से लिखकर तैयार करें। इससे 90 फीसदी कोर्स पूरा हो जाएगा। उनका कहना हैं कि परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट का भी खासा महत्त्व होता है। इसलिए छात्र इन प्रश्न पत्रों को निर्धारित अवधि में हल करने का अभ्यास करें। विद्यार्थी जो उत्तर लिखें वह स्वच्छ और स्पष्ट हो।
विज्ञापन
ओवर राइटिंग तथा कटिंग से बचे, अन्यथा, परीक्षक को पढ़ने में समस्या होगी और अपेक्षित नंबर नहीं मिल पाएंगे। पुराने पेपरों को लिखकर हल करने से इस कम को भी काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का जवाब कम शब्दों में सटीक तरीके से लिखें।
विज्ञापन
यह जरूर करें
- पेपर हल करने से पहले अच्छी तरह पढ़े।
- जहां आवश्यक हो चित्र जरूरी बनाएं।
- क्रमवार जवाब देने की कोशिश करें।
- एक खंड के सभी प्रश्नों के जवाब एक ही जगह हों।
- पेपर में दिए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें।