फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blood donation

रक्तदान शिविर लगाकर पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
blood donation
अखनूर। कस्बे के महाजन हाल में उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम गोपाल सिंह और जम्मू टीम के चेयरमैन जोररवर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मचारियों ने योगदान दिया। एसडीएम ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से आज के दिन जहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है वहीं अखनूर में उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने रक्तदान करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ट्रस्ट के प्रधान अर्नब लंगर ने कहा कि रक्तदान करके पुलवामा के शहीद जवानों को याद किया गया है। इस अवसर पर जीतन मनी आदि मौजूद थे। ---------------------
विज्ञापन

पलांवाला में पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती पलांवाला गांव में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि देकर याद किया। इस मौके पर मेजर डॉक्टर कर्ण सिंह, डॉक्टर एनके रियुसतरा, प्रोफेसर सूरज सिंह, सुबेदार मेजर बलवीर सिंह, सरपंच गीता देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-------------------
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विजयपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री दविंदर मन्याल के नेतृत्व में क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें देश के जवानों पर गर्व है। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया और भारत माता के नारे और शहीद अमर रहें के नारे लगे गए। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन दीपक कुमार, सचिन बालोतरा के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
ज्यौड़ियां। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को रविवार को उनके शहीदी दिवस के मौके पर खौड़ बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह भाऊ, भाजपा आरएसपुरा प्रभारी मनमोहन सिंह, जीएस चिब, भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह आदि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed