{"_id":"5dc5c5f58ebc3e5b037e1a8d","slug":"blockade-in-jammu-kashmir-as-soon-as-midnight-vehicle-checking-done-every-time-section-144-applied","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधी रात होते ही जम्मू-कश्मीर में नाकेबंदी, हर आते जाते वाहन की हुई चेकिंग, प्रदेश में धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात होते ही जम्मू-कश्मीर में नाकेबंदी, हर आते जाते वाहन की हुई चेकिंग, प्रदेश में धारा 144 लागू
Sat, 09 Nov 2019 01:15 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले को लेकर शहर में आधी रात से धारा 144 लागू कर दी गई। आधी रात को शहर के तमाम पुलिस के नाकों पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया। हर एक वाहन को आते जाते पूछताछ के लिए रोका गया। पूरी तरह से जांच के बाद ही वाहनों को छोड़ा गया। आज भी नाकों पर सख्त चेकिंग की जाएगी।
कानून व्यवस्था को देखते हुए नाकों पर पुलिस कर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बल तैनात कर किए गए हैं। शहर में रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में फोर्स ने आधी रात को मोर्चा संभाला। देर रात शहर के तमाम थानेदार और चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाके में गश्त करते नजर आए।
इन अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं कि शनिवार को यह लोग अपना स्टेशन छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। इन अधिकारियों को पल-पल की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। देर रात तक पुलिस अफसर आपस में कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर मंथन करते रहे।
विज्ञापन
अयोध्या भूमि विवाद पर शनिवार को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार आधी रात से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच से अधिक लोगाें को समूह में चलने की अनुमति नहीं होगी। शनिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सरकार ने शनिवार को ड्राई डे घोषित कर दिया है। पटाखे फोड़ने पर भी पाबंदी रहेगी।

शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक ने जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम में आपात बैठक बुलाकर सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को एहतियातन इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए। अफसरों से अपने जिला मुख्यालय पर बने रहने और पूरे अमले को हाई अलर्ट पर रखने की हिदायत जारी की है।
डीजीपी ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस बीच जिला उपायुक्तों को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया स्वरूप किसी भी प्रकार की रैली करने पर रोक को सख्ती से लागू करने की अपील की है। उधर, सिविल प्रशासन ने भी सुप्रीम फैसले की पूर्वसंध्या से ही एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए।
माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा : डिवकाम
मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने कहा कि शनिवार को अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। माननीय न्यायालय के फैसले पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार की आधी रात से पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच से अधिक लोगाें को समूह में चलने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगाें को फैसले पर उत्तेजित प्रतिक्रिया से परहेज करना होगा।
परीक्षाएं भी स्थगित
स्कूल शिक्षा निदेशक (जम्मू) अनुराधा गुप्ता ने आदेश जारी कर कहा है कि शनिवार को संभाग के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। यदि शनिवार को किसी स्कूल में परीक्षा होगी तो वह भी स्थगित रहेगी। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।