फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day,samba news

डीसी की अधिकारियों को फटकार; चििट्ठयां नहीं चाहिए, पानी पहुंचाओ

विज्ञापन
block day,samba news
घगवाल। कसबे में ब्लॉक दिवस पर बुधवार को डीसी ने लोगों की समस्याएं हल न होने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि उन्हें चिट्ठियां नहीं चाहिए, लोगों तक पर्याप्त पानी और अन्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को ब्लॉक दिवस पर घगवाल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची डीसी अनुराधा गुप्ता को लोगों ने क्षेत्र में पर्याप्त पानी की सप्लाई न पहुंचने की समस्या बताई। इस पर डीसी ने अधिकारियों को तुरंत समस्या हल करने के निर्देश दिए। कहा कि उन्हें कागजी कार्रवाई नहीं, काम चाहिए। स्थानीय लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। लोगों ने बताया कि उनके इलाके में पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। उनके घरों में कई-कई दिन तक पीने के लिए पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही। अघोषित बिजली कटौती से भी परेशान हैं।
विज्ञापन

-----
लोग बोले-न सड़कों का निर्माण
न ही अन्य विकास कार्य हो रहे
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने बताया कि न ही सड़कों का निर्माण हो रहा है और न ही विकास के अन्य कार्य हो रहे हैं। डीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि ब्लॉक दिवस सरकार की सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याएं एक मंच पर सुनीं जा रही हैं और इनको हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में एसएसपी सांबा राजेश शर्मा, एसडीएम घगवाल रामकेश शर्मा, एसएचओ घगवाल राकेश शर्मा, तहसीलदार राजपुरा, तहसीलदार घगवाल, बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा के साथ सभी विभागों के अधिकारी और सरपंच-पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed