फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

ब्लॉक दिवस पर लगे शिवर में डीसी जम्मू ने बॉर्डर के लोगों को बांटे प्रमाण पत्र।

विज्ञापन
block day
विशनह ब्लॉक दिवस के मौके पर भाजपा नेता राकेश पंत डीसी जम्मू से ईडब्ल्यूएस की वैधता और अन्य मुद्दो - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक दिवस में सात तहसील के अधिकारियों ने शिविर लगाकर लोगों, पंचों-सरपंचों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उपायुक्त ने बार्डर के लोगों में प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि नहरों की सफाई सही ढंग से नहीं किए जाने से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाएगा। बॉर्डर के लोगों ने बॉर्डर पहचान पत्र समय पर नहीं मिलने, बिजली पानी, दिव्यांगों, विधवाओं, बुजुर्गों की पेंशन का न होना, सड़कों की कनेक्टिविटी की खस्ताहाल के अलावा स्वास्थ्य विभाग में पेश आ रही परेशानियां के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। यहां बाकायदा हर विभाग के लिए अलग टेबल लगाई गई। जहां लोगों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

लोगों की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त अंशुल गर्ग ने कहा कि शिविर लगाने का यही उद्देश्य है कि आम लोग सीधे तौर पर अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा सकें। क्योंकि हर ग्रामीण अधिकारियों तक नहीं पहुंच सकता। इस वजह से लोगों को अपने काम कराने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम अभिषेक अबरोल, तहसीलदार सोहन लाल राणा, डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, बीडीसी चेयरमैन सुरजीत कुमार, सरपंच पधमदेव सिंह, राजेश शर्मा, सुशील कुमार मौजूद रहे। ब्लॉक दिवस में बिश्नाह, अरनिया, मंडॉल, सतवारी, सुचेतगढ़, आरएसपुरा के अधिकारी जिनमें पीडीडी, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति, पीएचई, सिंचाई समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्लॉक दिवस में उपायुक्त को बताई समस्याएं
विजयपुर। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में ब्लॉक दिवस पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने भाग लिया। बीडीसी चेयरमैन और पंचों सरपंचों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डीडीसी सदस्य सुदर्शन सिंह सलाथिया ने क्षेत्र में चल रही बिजली, पानी, सड़क की खस्ताहालत समेत अनेक परेशानियों से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक दिवस में एसडीएम विनय शर्मा, तहसीलदार प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद

उपायुक्त से ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की वैधता तीन वर्ष करने की मांग
बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में ब्लॉक दिवस पर भाजपा नेता राकेश पंत ने उपायुक्त अंशुल गर्ग से कुछ मुद्दों पर बात की। इनमें ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की वैधता 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष करने की मांग की। साथ ही ट्रैक्टरों के पंजीकरण के लिए कर छूट की मांग भी की। कहा कि क्षेत्र में खरीद के लिए मंडियों की स्थापना की जाए, क्योंकि क्षेत्र में गेहूं खरीद का कोई भी केंद्र नहीं है। बिश्नाह में जो हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा किसानों के लिए मंडी बनाई है, उसमें गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग की। उपायुक्त ने जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed