फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blast, satwari jammu

Jammu News: घर में बना रखा था बम, फटने पर दोनों हाथ उड़े, युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
blast, satwari jammu
- चट्ठा में वैन चालक के घर पर हुई घटना, शिकार करने के लिए बनाया था कच्चा बम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सतवारी क्षेत्र के चट्ठा गांव के एक घर में हुए बम धमाके में युवक के दोनों हाथ उड़ गए। यह धमाका युवक की तरफ से शिकार करने के लिए घर पर बनाए गए देसी बम फटने से हुआ। गंभीर जख्मी युवक को जम्मू मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन लुधियाना (पंजाब) के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। घायल युवक की पहचान राजवीर सिंह के तौर पर हुई है। राजवीर एक निजी स्कूल वैन का चालक है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि राजवीर ने इस बम को जंगल में जानवरों को मारने के उद्देश्य से खुद ही घर पर बनाया था। धमाके की आवाज आते ही घर के लोग जब युवक के कमरे में पहुंचे तो उसके हाथ शरीर से अलग हो चुके थे और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे।

-
अस्पताल में बताया, सिलिंडर फटने से घायल हुआ

घायल राजवीर सिंह के परिजन उसे जीएमसी लेकर पहुंचे। यहां उन्हाेंने अस्पताल पुलिस चौकी को जानकारी दी कि घर में सिलिंडर फट गया है। युवक की एमएलसी में भी यही लिखा गया कि सिलिंडर फटने से वह घायल हुआ है। अस्पताल पुलिस चौकी से इसकी जानकारी चट्ठा पुलिस चौकी में दी। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बम फटने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन




मौके से मिले अल्युमीनियम के छर्रे

चट्ठा पुलिस चौकी प्रभारी हरजिंदरपाल सिंह एफएसएल टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। यहां से उन्हें अल्युमीनियम के छर्रे मिले। साथ ही कुछ और भी ऐसा सामान मिला जिससे पता चला कि यह धमाका घर में ही तैयार किए गए कच्चे बम से हुआ है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि बिस्फोटक को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस केस की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed