एलओसी पर धमाका: नौशेरा में बारूदी सुरंग धमाके में जवान घायल, बाबा खोडी इलाके की घटना
बाबा खोडी इलाके में सेना के जवान गश्त पर थे। इस बीच पहाड़ी से एक पत्थर गिरा। इसके चलते वहां लगाई माइन में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की नौशेरा तहसील के बाबा खोडी इलाके में शनिवार को हुए बारूदी सुरंग के धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि सेना के जवान गश्त पर थे कि अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिरा। पत्थर वहा पहले से लगाई माइन पर गिरा जिससे धमाका हुआ और उसकी चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया।
राजोरी में सेना ने दो संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ जारी
शहर से सटे टंडवाल इलाके में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे सेना ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। सेना उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सेना के पास सूचना थी कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर एक बस में कुछ संदिग्ध लोग यात्रा कर रहे हैं। इसके बाद सेना ने टंडवाल में बसों को रोक कर जांच शुरू की।
इस दौरान जम्मू से पुंछ की ओर जा रही एक बस से सभी यात्रियों को उतार कर उनकी पहचान शुरू गई। दो लोगों को संदिग्ध पाए जाने के बाद सेना उन्हें अपने साथ ले गई।संदिग्धों के पास बड़े-बड़े बैग थे। सेना ने बैग भी कब्जे में ले लिए हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध पुंछ जिले के मेंढर के रहने वाले हैं।