फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leader jasbir singh house grenade attack in rajouri jammu kashmir blast occurred at a bjp worker residence in rajouri

Rajouri: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, मासूम की मौत, सात लोग घायल

Fri, 13 Aug 2021 12:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 12:23 AM IST
सार

  • आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी, घायलों में भाजपा नेता, महिला नेता व अन्य शामिल
  • डॉक्टरों के अस्पताल में उपलब्ध न होने पर गुस्सा, डीसी-डीआईजी के साथ धक्कामुक्की

विज्ञापन
bjp leader jasbir singh house grenade attack in rajouri jammu kashmir blast occurred at a bjp worker residence in rajouri
राजोरी में बीजेपी नेता जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड हमला - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के खानडली में भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर गुरुवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इसमें मंडल प्रधान समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। हमले में दो साल के बच्चे की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


घायलों के अस्पताल पहुंचने पर वहां डॉक्टरों के उपलब्ध न होने पर लोगों ने जमकर बवाल किया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसी, डीआईजी के साथ भी भीड़ ने धक्कामुक्की की। 
विज्ञापन


घटना रात लगभग नौ बजे की बताई जा रही है। मंडल प्रधान परिवार के कुछ अन्य सदस्य घर में बैठे थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। इससे जसवीर सिंह, उनके पिता सहित परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। सभी को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेता के घर पर आतंकी हमले की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और घर की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। 

डीसी राजोरी ने बताया कि ग्रेनेड कहां से फेंका गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, सात लोग घायल हुए हैं। 


अस्पताल में काफी देर तक तनावपूर्ण रही स्थिति
भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों को जब जीएमसी पहुंचाया गया, तो वहां डॉक्टरों के समय पर न पहुंच पाने के चलते बवाल की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने डॉक्टर व जिला प्रशासन के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। काफी समय तक स्थिति तनावपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed