फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Blast in landmine in Jammu and Kashmir Poonch

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बारूदी सुरंग में धमाका, एक घोड़ा घायल

Sat, 27 Nov 2021 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 01:53 PM IST
सार

पुंछ में बारूदी सुरंग में धमाका होने और इसकी जद में आने से एक घोड़ा घायल हो गया है।

विज्ञापन
Blast in landmine in Jammu and Kashmir Poonch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतार नदी किनारे शनिवार दोपहर बाद बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से उसकी चपेट में आकर एक घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और पशु पालन विभाग के चिकित्सकों ने पहुंच कर घायल घोड़े का उपचार किया। पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर से जांच की कि कहीं कोई और बारूदी सुरंग न हो। ताकि किसी अन्य जानवर अथवा इंसान को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन


उधर घायल घोड़े के मालिक मोहम्मद मारूफ ने बताया कि वह नदी से रेत बजरी ढोने के काम पर अन्य दिनों की ही तरह लगा था। दो चक्कर लगाने के बाद जब तीसरे चक्कर पर आया तो एक विस्फोट हुआ, जिससे धूल एवं धुएं के गुबार से इलाका भर गया। जैसे ही धुआं कम हुआ तो देखा कि मेरा एक घोड़ा बारूदी सुरंग की चपेट में आने से घायल होकर गिरा गया। जब मैंने घोड़े के पास पहुंच कर देखा तो उसका एक पांव उड़ गया था। कुछ ही समय बाद पुलिस और जानवरों के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए और घोड़े को पट्टी बांधने के बाद अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मारूफ का कहना है कि हम गरीबों की रोजी रोटी का घोड़ा ही साधन है। जो इस विस्फोट से बेकार हो गया है। सरकार से आग्रह है कि हमारी मदद की जाए। उधर इस घटना के पीछे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई बारूदी सुरंग नियंत्रण रेखा के क्षेत्र से बह कर बेतार नदी किनारे पहुंच गई होगी, जिस पर घोड़े का पांव आने से विस्फोट हो गया और घोड़ा घायल हो गया। इससे पहले भी कई बार इस प्रकार के हादसे पेश आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed