फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   black day

ब्लॉक दिवस में सरपंचों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
black day
अखनूर में ब्लाक ​​दवस में समस्याएं ​​लखते कर्मचारी।
अखनूर। कस्बे के हायर सेकंडरी स्कूल में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमे एसडीएम गोपाल सिंह की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कई सरपंचों-पंचों सहित ग्रामीणों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जाहिर की। मात्र समस्याओं को लिखा जाता है। मगर समस्याओं का समाधान नहीं होता। क्षेत्र के अधिकतर सरपंचों और पंचों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया और आरोप लगाया कि मात्र आश्वासन ही दिए जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की तरफ से ब्लाक दिवस अच्छी पहल है। मगर समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम नहीं उठाएं तब तक सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत पंचायतों में कार्य कराए गए, मगर सरकार की तरफ से कई साल बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। सड़कों की खस्ताहालत, कंडी क्षेत्र में पानी की किल्लत सहित अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ ब्लॉक दिवस का आयोजन किया है, मगर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे पहले भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ऐसे कार्यक्रम का लाभ नहीं है। तभी कई सरपंचों और पंचों ने बहिष्कार किया है। सरकार को गंभीर होना चाहिए और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed