फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will not let the decision of ex gratia to stone pelters implimented

कश्मीर के पत्थरबाजों को मुआवजे के फैसले को लागू नहीं होने देगी भाजपा

Mon, 16 Jan 2017 09:04 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 16 Jan 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
BJP will not let the decision of ex gratia to stone pelters implimented
narendra modi - फोटो : PTI

कश्मीर हिंसा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए पत्थरबाजों के परिवारों को मुआवजे के फैसले को भाजपा लागू नहीं होने देगी। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी ने विरोध प्रस्ताव पारित कर सरकार के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा में मुआवजे का एलान किया था।

विज्ञापन


इसके तहत सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का निर्णय शामिल है। इसके साथ ही पेलेट गन से अंधे हुए बच्चों को दून इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा और घायलों को एक लाख रुपये की मदद की व्यवस्था है।
विज्ञापन


महबूबा की एकतरफा घोषणा के बाद सत्ताधारी गठबंधन के दोनों दलों भाजपा और पीडीपी में तकरार बढ़ गई है। कार्यकारिणी को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अमर उजाला से कहा कि कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पास किया है कि कश्मीर में देशद्रोह के आरोपियों को मुआवजे का विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'देशद्रोह के आरोपियों को मुआवजे का निर्णय उचित नहीं'

BJP will not let the decision of ex gratia to stone pelters implimented
भाजपा सांसद का बयान - फोटो : डेमो फोटो

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि कश्मीर हिंसा में सुरक्षा बलों पर हमले किए गए। सैन्य शिविरों और कैंपों पर हमलों के क्रम में मौतें हुईं। पाकिस्तान जिंदाबाद और आजादी के नारे लगाने वाली हिंसक भीड़ और उपद्रवियों पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की।

अब देशद्रोह के आरोपियों को मुआवजे का निर्णय उचित नहीं है। अमरनाथ आंदोलन में तिरंगा झंडा लेकर लोगों ने हक मांगा था। अमरनाथ आंदोलनकारियों पर चल रहे मुकदमे पहले वापस लिए जाने चाहिए और उस आंदोलन के पीड़ितों को मुआवजे का तुंरत एलान होना चाहिए। 

'कश्मीर हिंसा सुनियोजित तरीके से फैलाई गई'

BJP will not let the decision of ex gratia to stone pelters implimented
घाटी में 4 महीनें तक रहा था हिंसा का माहौल - फोटो : PTI
कार्यकारिणी के प्रस्ताव में कहा गया कि कश्मीर हिंसा सुनियोजित तरीके से फैलाई गई। तथाकथित जेहादियों, कट्टरवादियों और अलगाववादियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से हिंसा के लिए माहौल बनाकर घटनाओं को अंजाम दिया। पाकिस्तान पोषित आतंकी संगठनों और पाकिस्तान ने हिंसा की आग को हवा दी।

प्रस्ताव में केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा गया कि पाकिस्तान को पूरी दुनिया में अलग-थलग करने की कोशिश सफल हुई है। अलगाववादियों का चेहरा बेनकाब हुआ है। आतंकवाद के खिलाफ माहौल बनाने में भी सफलता मिली है। नोटबंदी के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा गया है कि इससे हवाला कारोबार थमा और आतंकवाद की कमर टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed