फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Targets Over 50 Seats To Win In Jammu And Kashmir Assembly Polls Says Ravinder Raina

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति 50 प्लस: रवींद्र रैना

Mon, 22 Oct 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP Targets Over 50 Seats To Win In Jammu And Kashmir Assembly Polls Says Ravinder Raina
Ravinder Raina - फोटो : फाइल
जम्मू नगर निगम समेत रियासत के कई हिस्सों में निकाय चुनाव परिणाम से गदगद भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 50 प्लस का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। पार्टी अपने बलबूते राज्य में सरकार बनाने की दिशा में रणनीति बनाने में भी जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पचास से ज्यादा सीटें जीत अपने बलबूते सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में रैना ने कहा कि निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के लिए हौसला बढ़ाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक चुनाव परिणाम से खुश हैं। उन्होंने रियासत की जनता का आभार भी प्रकट किया है।  उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 105 सीटें जीतने में सफलता हासिल की है। इससे भाजपा का हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन

रैणा ने कहा कि रियासत के हर क्षेत्र में भाजपा मजबूत हुई हैं और साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का 44 प्लस का टारगेट पूरा नहीं हुआ था लेकिन अब आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा  50 से ज्यादा सीटें जीतकर अपने बलबूते सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए भी पार्टी तैयार है। हालांकि पंचायत चुनाव गैर सियासी आधार पर होंगे, लेकिन इसके बावजूद पार्टी स्तर पर भाजपा अपनी भूमिका निभाएंगी। एक सवाल के जवाब में रैना ने कहा कि जम्मू में भाजपा को 75 सीटों में से 43 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। ऐसे में मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा विभिन्न समितियों में भाजपा के चेयरमैन होंगे और जम्मू में विकास की गति को बढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा रैना ने दावा किया है कि भाजपा जम्मू में नगर निगम के अलावा 25 से ज्यादा कमेटियों का गठन करेगी। कश्मीर में करीब आठ कमेटियों के गठन करने के साथ श्रीनगर नगर निगम में मेयर बनाने में भाजपा के किंग मेकर की भूमिका भी निभाएगी।

रैना ने कहा कि जिन जगहों पर भाजपा को हार मिली हैं। वहां मंथन होगा ताकि आगामी चुनावों में भाजपा जीत हासिल कर सकें। एक सवाल की कठुआ जिले में भाजपा के संतोषजनक प्रदर्शन न रहने का कारण रसाना कांड रहा के जवाब में रैना ने कहा कि कठुआ जिले में भी भाजपा का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। रैना ने कहा कि जिन पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार किया, उनकी आंखें खुल जानी चाहिए। कांग्रेस ने चुनाव में हिस्सा तो लिया, लेकिन रियासत की जनता ने कांग्रेस के अलावा कई अन्य छोटे दलों को जम्मू नगर निगम सहित रियासत के कई हिस्सों में नकार दिया है और भाजपा को भारी बहुमत दिया है।  

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को भाजपा आतंकवाद मुक्त बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है और रियासत की जनता का साथ भी मिल रहा है। रियासत की जनता ने भी चुनाव बहिष्कार करने वालों के साथ-साथ आतंकवादियों और अलगाववादियों को भी आइना दिखाया है।  इस अवसर पर रामनगर के विधायक आर एस पठानिया, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी और महासचिव युद्धवीर सेठी भी मौजूद रहे।

भाजपा उम्मीदवारों का सामना पार्टी के ही बागियों से हुआ

रैना ने कहा जम्मू नगर निगम चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों का अधिकतर सीटों पर सामना कांग्रेस या अन्य दलों के उम्मीदवारों से नहीं बल्कि अपने ही बागियों के साथ हुआ हैं और करीब आठ भाजपा के बागी भी चुनाव जीत गए है। भाजपा को 43 सीटें मिली हैं और अगर बागियों को भी मिला लिया जाएं तो यह आंकड़ा 50 से ऊपर जा रहा है। कई बागी फिर से भाजपा में शामिल भी हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed