फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP taking many steps towards women empowerment: Vanathi

महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई कदम उठा रही भाजपा: वनाथी

विज्ञापन
BJP taking many steps towards women empowerment: Vanathi
जम्मू। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई अहम कदम उठा रहे हैं। भाजपा देश में ऐसी पहली पार्टी है, जिसने संगठनात्मक ढांचे में 33 फीसदी आरक्षण देने का काम किया है।
विज्ञापन

जम्मू में भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 77 मंत्रियों में से 11 महिलाएं हैं, जोकि देश में नारी शक्ती की भूमिका के बढ़ने को दर्शाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जमीनी स्तर पर गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए राजनीतिक पार्टी के तौर पर भाजपा ही दिखी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए के हटने के बाद प्रदेश की महिलाओं का लाभ हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा, महासचिव उर्वशी गुप्ता, मोर्चा प्रभारी अनुराधा चाढ़क, आल मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, उपदेश अंदोत्रा, रीमा पाधा, गीतांजलि महाजन व टनय ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed