{"_id":"58ce1eab4f1c1be5431a0f8f","slug":"bjp-support-pdp-in-kashmir-by-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर और अनंतनाग उपचुनाव में पीडीपी को भाजपा का समर्थन तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर और अनंतनाग उपचुनाव में पीडीपी को भाजपा का समर्थन तय
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते राममाधव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने श्रीनगर और अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव में पीडीपी को समर्थन देने के साफ संकेत दे दिए हैं। उपचुनाव की रणनीति तय करने रियासत दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने जम्मू में प्रदेश नेतृत्व से बातचीत कर उपचुनाव और एमएलसी चुनाव पर चर्चा की। बाद में मीडिया से बातचीत में कहा, भाजपा का चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना भाजपा-पीडीपी के प्रदेश नेतृत्व की राय पर निर्भर करेगा। इस पर अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में पार्टी नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा में चुनाव संबंधी अंतिम फैसले पर कोई बात नहीं हुई, लेकिन उपचुनाव की रणनीति में पीडीपी नेतृत्व की राय को अहमियत देकर उन्होंने पीडीपी को पार्टी के समर्थन का संकेत दे दिया।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, कश्मीर में भाजपा का अपना वोट बैंक है, चाहे वह कम ही है। दोनों दलों को इस पर बातचीत करनी चाहिए। उम्मीदवारों पर आखिरी फैसला नई दिल्ली में एक-दो दिनों में किया जाएगा। जम्मू में चर्चा के बाद वे नई दिल्ली लौट गए।

शौक से अफस्पा नहीं लगाया जाता : राममाधव
ram madhav
- फोटो : File Photo
रियासत की मुख्यमंत्री द्वारा अफस्पा पर दिए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने कहा कि कहीं पर शौक से अफस्पा नहीं लगाया जाता। परिस्थितियां ऐसी होती हैं।
राज्य सरकारों को ऐसी परिस्थितियों को पैदा नहीं होने देना चाहिए। हालात सामान्य बनाने चाहिएं, ताकि अफस्पा लागू करने की जरूरत ही न पड़े।
राज्य सरकारों को ऐसी परिस्थितियों को पैदा नहीं होने देना चाहिए। हालात सामान्य बनाने चाहिएं, ताकि अफस्पा लागू करने की जरूरत ही न पड़े।