{"_id":"5c570824bdec22120179ae03","slug":"bjp-state-president-ravinder-raina-said-next-chief-minister-of-jammu-kashmir-will-be-from-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की रैली में बोले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष,राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की रैली में बोले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष,राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का
Sun, 03 Feb 2019 08:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 03 Feb 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में महारैली के मंच से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही बनेगा। लोगों के बड़ी संख्या में मौजूदगी से साफ हो गया है कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लोगों को विश्वास है और लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बाजी मारेगी।
इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने आधिकारिक समारोह में अपने भाषण में कहा कि नए भारत के नक्शे पर जम्मू चमकता हो, यह जम्मूवासी चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के रियासत के दौरों को याद करते हुए केंद्र सरकार के उल्लेखनीय कार्यों को भी बताया। पूर्व मंत्री सत शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट की घोषणाओं की भी सराहना की।
पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में न इतनी बड़ी रैली कभी हुई थी और न ही हो पाएगी। विजयपुर में एम्स के आसपास नया जम्मू बसेगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि 2019 में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। कांग्रेस ने देश की बर्बादी की है। पूर्व मंत्री अब्दुल गनी कोहली और बाली भगत, सुखनंदन कुमार ने भी मोदी सरकार के कार्यों को सराहा।

मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में: जुगल
जम्मू पुंछ के लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने केवल लूटखसोट करने का काम किया। सिर्फ मोदी सरकार ने देश व समाज की चिंता करते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बजट को समाज के हर वर्ग के हित में बताते हुए कहा कि जम्मू पुंछ संसदीय क्षेत्र में 133 करोड़ की राशि से रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण हुआ। 5100 करोड़ की राशि से जम्मू अखनूर सड़क चौड़ीकरण शुरू हुआ है। जम्मू एयरपोर्ट का विकास हुआ है और नया एयरपोर्ट भी बनेगा। 14 बंकर सीमांत इलाकों में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारी जो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्याओं का भी समाधान होगा।