{"_id":"611154118ebc3e8182676596","slug":"bjp-state-president-killing-of-bjp-leaders-in-kulgam-at-the-behest-of-pakistan-revenge-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: पाकिस्तान के इशारे पर कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या, लिया जाएगा बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: पाकिस्तान के इशारे पर कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या, लिया जाएगा बदला
Tue, 10 Aug 2021 12:17 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:17 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा जघन्य अपराध में शामिल आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारा जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कश्मीर के कुलगाम जिले के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार व उनकी पत्नी भाजपा नेता जवाहिरा की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या को जघन्य अपराध बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादियों ने भाजपा नेताओं की हत्या की है। रैना ने कहा है कि दिवंगत भाजपा नेता गुलाम रसूल डार व उनकी पत्नी जवाहिरा ने पांच अगस्त 2021 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति के दो साल पर कुलगाम व अनंतनाग जिलों में तिरंगे झंडे फहराए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, खीर भवानी मंदिर में भी करेंगे दर्शन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अपने पालतू आतंवादियों के माध्यम से कायराना हमला करवाकर कश्मीर को एक बार फिर लहुलूहान करने का काम किया है। पाकिस्तान और आतंकी इंसानियत के कातिल हैं और भाजपा नेताओं का देश हित में बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। चुन-चुनकर आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा जाएगा।