{"_id":"5b913a52867a557ebf6cb315","slug":"bjp-state-president-in-jammu-meeting-with-party-workers-said-to-start-campaign-between-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत और निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता, लोगों से करें संपर्क: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत और निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता, लोगों से करें संपर्क: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 06 Sep 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
रविंद्र रैना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में निकाय और पंचायत चुनाव के लिए माहौल बनाने में जुटी भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं को लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियां बताने का आह्वान किया जा रहा है।
गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। रैना ने कहा कि पार्टी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार है और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। ग्रामीण इकाई के जिला अध्यक्ष ओमी खजूरिया ने कहा कि वह पूरी ऊर्जा के साथ जन संपर्क में जुट जाएं और चुनाव में जीत के लिए माहौल को तैयार करें।
संगठनात्मक मामलों के अलावा शहरी स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव के लिए नगरोटा, डंसाल और मथवार मंडल में चल रही गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य नंद किशोर शर्मा के अलावा मंडल प्रधान हेम राज वर्मा, सतीश शर्मा, नील कंठ शर्मा, अनिल शर्मा, तारा चंद, उत्तम चंद व अन्य मौजूद रहे।