कटड़ा में सात मार्च को भाजपा की बैठक, गुपकार पर वार के साथ बनाई गई ये रणनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात मार्च 2021 को श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में होने वाली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में गुपकार गठबंधन खासतौर से भाजपा के निशाने पर रहेगा। पार्टी की तरफ से बैठक का एजेंडा पारित किए जाने वाले राजनीतिक प्रस्तावों को तैयार करने का काम जोरशोर से शुरू हो चुका है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार डीडीसी चुनाव के बाद पहली बार होने जा रही प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में शांतिपूर्ण हुए चुनाव व भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने पर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करते हुए राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे
इसके अलावा गुपकार गठबंधन में शामिल नेकां, पीडीपी नेताओं के हालिया बयानों की निंदा करना भी बैठक के एजेंडे में शामिल है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- अपनी बात पर कायम रहेगा पाक? लोग बोले- ऐसा हुआ तो खुलेंगे स्कूल, पढ़ेंगे बच्चे और खेत हो जाएंगे आबाद
कटड़ा का दौरा कर देखीं तैयारियां
प्रदेश महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल की अगुवाई में भाजपा टीम ने गुरुवार को कटड़ा का दौरा कर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मनेयाल ने पार्टी नेताओं की बैठक में कहा कि छह मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक व सात मार्च को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।
यह भी पढ़ेंः बांदीपोरा के बाद बालाकोट में आतंक पर प्रहार, आतंकी शेर अली के खुलासे के बाद गोला बारूद बरामद
ऐसे में स्थानीय भाजपा नेताओं को इस अहम बैठकों को सफल बनाने के लिए समर्पण भाव से काम करना होगा। बैठक में पूर्व मंत्री अजय नंदा, रियासी के प्रभारी राजीव शर्मा, सचिव अरविंद गुप्ता, सह प्रभारी रोहित दुबे, कटड़ा म्युनिस्पल कमेटी के अध्यक्ष शशि गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।