{"_id":"5b90049d867a557ecf60530f","slug":"bjp-started-uniting-their-supporters-in-jammu-for-municipal-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी भाजपा, निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटी भाजपा, निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में अपने गढ़ में निकाय चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुटी भाजपा ने बुधवार को जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कराया। इसमें कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर निकाय चुनाव के लिए वार्ड स्तर पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा ऐसे कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में करेगी ताकि पार्टी की विचारधारा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंच सके। भाजपा अपने सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतों का मंत्र भी दिया।
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बूथ व वार्ड स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर में बताएं ताकि लोग इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। विधायक सत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के निर्वाचित विधायक होने के नाते वह पूरा प्रयास कर रहे हैं कि लोगों की जन आकांक्षाएं पूरी हों और बुनियादी सुविधाओं का दर्जा बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर अयोध्या गुप्ता, राजिंद्र शर्मा, संजय बड़ू आदि भी मौजूद रहे।