फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp, seven morcha, meeting

Jammu News: भाजपा के सात मोर्चाें की संयुक्त बैठक में अधिक नौजवानों को जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
bjp, seven morcha, meeting
जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी सात मोर्चों को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चा प्रभारियों को अधिक लोगों खासकर युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए कहा गया। कैडर को मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आखिर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने का पाठ पढ़ाया गया। मोर्चा करीब चालीस दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगे। ईडन गार्डन अखनूर रोड में शुक्रवार को चार घंटे चली संयुक्त बैठक में लोकसभा चुनाव पर रणनीति बनाई गई।

सभी मोर्चा को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई। 25 जनवरी को युवा मोर्चा की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न मोर्चा के बस्ती संपर्क अभियान, किसान सभा, मातृत्व योजनाएं आदि पर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के नेतृत्व वाली सरकारों ने एसटी, ओबीसी और अन्य समुदायों के साथ अन्याय किया। सह प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में संयुक्त शक्ति के रूप में मोर्चा की भूमिका अहम रही है। महासचिव संगठन अशोक कौल ने बताया कि जल्द राष्ट्रीय महाअधिवेशन आयोजित किया जाएगा। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए। पार्टी नेता विबोध गुप्ता ने मोर्चा कैडर द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर चर्चा की। यहां मुनीष शर्मा, अजय वैद, अनुराधा चरक, डॉ. देवेंद्र कुमार मन्याल, रशपॉल वर्मा, रेखा कुमारी, अमनदीप सिंह, अरुण प्रभात मौजूद रहे।

जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित

जम्मू में शुक्रवार को भाजपा की ओर से सभी पार्टी के सात मोर्चों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed