फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP responsible for terrorism in valley : Rahul Gandhi

आतंकवाद के लिए बीजेपी जिम्मेदार: राहुल गांधी

Tue, 25 Nov 2014 10:59 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
BJP responsible for terrorism in valley : Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर जमकर बरसे। रियासत के लोलाब और पुंछ विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहली चुनावी रैली में उन्होंने अपने मित्र उमर पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन उमर सरकार ने भरपूर सहयोग नहीं किया।

विज्ञापन


इस वजह से जो काम करना चाहते थे वह नहीं कर पाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि रियासत में कांग्रेस की सरकार बनी तो पंचायती राज के साथ खाद्य सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा। मोदी और भाजपा पर भी हमले करने से नहीं चूके। कहा कि मोदी ने बदलाव लाने की बात कही थी। बदलाव तो नहीं आया, लेकिन स्वच्छता अभियान के नाम पर लोगों के हाथों में झाड़ू थमाकर उन्हें बेवकूफ जरूर बनाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने रियासत में आतंकवाद के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वर्ष 2004 से पहले जो आतंकवाद था, वह बीजेपी और एनडीए की देन है। उस समय केंद्र में एनडीए की सरकार थी। जब 2004 में यूपीए की सरकार बनी तो हमने धीरे-धीरे आतंकवाद को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है

BJP responsible for terrorism in valley : Rahul Gandhi

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है, जबकि भाजपा भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है। हमने केंद्र में सरकार बनाने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास कि या है। आतंकवाद को खत्म करने के साथ ही राज्य में पर्यटन और हार्टिकल्चर को बढ़ाया। लोगों को रोजगार के मौके दिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर में ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर सबसे बड़े बनिहाल टनल का निर्माण करवा कर घाटी तक रेल पहुंचाई। राजोरी-पुंछ को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए साढ़े छह हजार करोड़ रुपये खर्च किए और जम्मू श्रीनगर हाईवे को फोरलेन करने के लिए साढे़ नौ हजार करोड़ मंजूर किए हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर मे आई बाढ़ के बाद आज तक लोगों को कुछ नहीं मिला। मोदी सरकार ने केवल झूठे वादे किए हैं। मोदी उद्योगपतियों की सरकार चला रहे हैं। इसलिए अब आप लोगों को अपने और बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना वोट देकर विजयी बनाना होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार ने उड़ान और हिमायत जैसी योजनाओं की शुरुआत की। जिसके तहत उन्होंने एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। उन्हें ख़ुशी है कि अब तक 40 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई हैं।

जिस तरह से पुलवामा में कोल्ड स्टोरेज प्लांट लगवाया गया, वैसा ही एक कुपवाड़ा में भी लगवाया जाएगा। रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज, प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम नबी मोंगा, पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed