फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp president ram madhav reached jammu

BJP के अंदर फिर शुरु हुआ सरकार बनाने का मंथन

Thu, 29 Jan 2015 10:22 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
bjp president ram madhav reached jammu

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के बुधवार को जम्मू पहुंच भाजपा विधायकों से बैठक के अलावा राज्यपाल से मुलाकात के बाद सियासत गर्म हो गई है। राम माधव ने पार्टी विधायकों के साथ पीडीपी से गठबंधन से लेकर सरकार गठन पर चल रही चर्चाओं को साझा करते हुए विधायकों का मन टटोला। इसके अलावा राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


अशोक होटल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा विधायकों के साथ राम माधव ने पीडीपी से चल रही गठबंधन पर चर्चाओं को साझा किया।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद कुछ भाजपा विधायकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने संकेत दे दिया कि पीडीपी के साथ सरकार का गठन निकट भविष्य में हो सकता है और इसके लिए तैयार रहना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को मानने पर सहमति

bjp president ram madhav reached jammu

राम माधव का कहना हैं कि भाजपा विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को मानने पर सहमति जताई। इस अवसर पर राज्यसभा चुनाव और पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

निर्दलीय विधायकों को साथ जोड़कर भाजपा के पक्ष में दो सीटें आए इसके लिए भी तैयारी रखने की केंद्रीय महासचिव ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना हैं कि राज्यपाल के साथ मुलाकात हो या पार्टी के विधायकों के साथ चर्चा। इसमें पार्र्टी के रवैये से राज्यपाल और विधायकों को अवगत करवाया गया है। उनका कहना हैं कि सरकार गठन की दिशा में केंद्रीय नेतृत्व लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed