फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp pdp govt, oath ceremony on 21 feb

जम्मू-कश्मीर: 21 को नई सरकार का शपथ ग्रहण

Sat, 14 Feb 2015 07:57 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
bjp pdp govt, oath ceremony on 21 feb

रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार के बजट सत्र यानी 23 फरवरी से पहले अस्तित्व में आने की चर्चाओं के बीच कहा जा रहा है कि 21 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोनों दलों के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि सब कुछ तय हो गया है।

विज्ञापन


अब बस सरकार गठन की औपचारिक घोषणा होना भर बाकी है। पिछले दिनों राज्य की कोर कमेटी ने भाजपा नेतृत्व से मिलकर सरकार गठन पर अपना पक्ष रख दिया है। रियासत के पूर्व डिप्टी सीएम मुजफ्फर हुसैन बेग के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम भी वार्ता में जुटी हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा भी दिल्ली में हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच अगले सप्ताह औपचारिक बातचीत शुरू होगी। फिर मुफ्ती की मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से तय कराई जाएगी। दोनों के बीच मुलाकात के बाद दिल्ली से ही सरकार गठन की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढीली हुई भाजपा की अकड़

bjp pdp govt, oath ceremony on 21 feb

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार से ठिठकी भाजपा किसी भी कीमत पर मिशन कश्मीर को हाथ से फिसलने नहीं देना चाहती है। यही वजह है कि उसने अपनी अकड़ ढीली करते हुए तमाम विवादित मुद्दों को दरकिनार कर नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होने में लचीला रुख अपनाया है।

अनुच्छेद 370 और पीओके रिफ्यूजियों को स्थायी नागरिकता जैसे मुद्दे पर भाजपा तो अफस्पा पर पीडीपी लचीला रुख रखेगी। छह साल तक निर्विवाद रूप से सरकार चलाने के लिए तैयार होने वाले कामन मिनीमम प्रोग्राम (सीएमपी) में केवल विकास को प्राथमिकता मिलेगी।

राज्य की कोर कमेटी ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष सरकार गठन पर अपना पक्ष रख दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही रियासत में विकास को बढ़ावा देने वाली सरकार अस्तित्व में आएगी।
डॉ. निर्मल सिंह, वरिष्ठ  नेता

दोनों दलों के बीच सीएमपी पर सकारात्मक बातचीत चल रही है। इस दिशा में प्रगति है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह भाजपा के साथ औपचारिक बातचीत शुरू होगी।
नईम अख्तर, पीडीपी प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed