फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP-PDP government on development mantra in jammu kashmir

विपरीत ध्रुव मिले, विकास के मंत्र पर BJP-PDP सरकार

Sun, 01 Mar 2015 01:36 AM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP-PDP government on development mantra in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर की सरजमीं पर नए इतिहास की इबारत लिखी जा रही है। सियासत के दो विपरीत ध्रुव अब हमसफर बन गए हैं। भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन पक्का हो गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरपरस्ती में नई सरकार के शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय का जोरावर सिंह आडिटोरियम इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। मोदी रविवार को इस समारोह को लिए जम्मू पहुंच रहे हैं।

पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। भाजपा के डा. निर्मल सिंह को उप मुख्यमंत्री का ओहदा मिल रहा है। इसके अलावा 23 और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए व्यक्तिगत

BJP-PDP government on development mantra in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार का हिस्सा बनने वाली है। मुस्लिम बहुल इस रियासत में भाजपा-पीडीपी की सरकार के गठन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

विरोधी दल अक्सर मोदी की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में पीडीपी से गठबंधन को भाजपा अपनी धर्मनिरपेक्षता के प्रमाण पत्र के रूप में पेश कर सकती है। कश्मीर में पीडीपी की छवि ज्यादा कट्टर सियासी दल के रूप में रही है।

मोदी और मुफ्ती का यह मेल नए इतिहास की बुनियाद बन सकता है। इस गठजोड़ के लिए भाजपा और पीडीपी ने दो माह तक मैराथ मंथन किया। दोनों दल अपने स्टैंड पर नरम हुए। लचीले रुख ने विपरीत ध्रुवों को एक मंच पर लाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed