{"_id":"064bdbe9c2a469b9ce98028b231e7016","slug":"bjp-pdp-candidates-safe-in-legislative-councils-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-पीडीपी के सात उम्मीदवारों की जीत पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-पीडीपी के सात उम्मीदवारों की जीत पक्की
संजीव दुबे/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव में कुल 11 सीटों में से भाजपा पीडीपी गठबंधन के सात उम्मीदवार सेफ जोन में होंगे। नंबर गेम के हिसाब से कम से कम सात उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है। नेकां कांग्रेस गठबंधन से मुकाबला केवल चार सीटों के लिए हो पाएगा। इसमें भी कम से कम दो सीटें भाजपा पीडीपी गठबंधन ले सकती है।
विज्ञापन
पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता र्नईम अख्तर का कहना हैं कि राज्यसभा चुनाव की तरह भाजपा पीडीपी गठबंधन विधान परिषद चुनाव में भी कायम रहे इस दिशा में काम हो रहा है। उम्मीद हैं कि दोनों दल मिलकर ही विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर का कहना हैं कि दोनों दलों में बातचीत जारी है।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के अनुसार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर काम हो रहा है। संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया हैं जिसे केंद्रीय नेतृत्व आखिरी मुहर लगाएगा। भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हैं।
विज्ञापन
इनमें पूर्व डीआईजी फारूक खान, वरिष्ठ एडवोकेट सुनील सेठी, पूर्व एमएलसी अजातशत्रु सिंह, विबोध गुप्ता, आई एस बिजराल, युद्धवीर सेठी, बिक्रम रंधावा, मोहन सिंह चौहान, कुलदीप राज गुप्ता, अनिल गुप्ता, विरेंद्रजीत सिंह, सतीश सासन, सतीश शर्मा, असीम गुप्ता आदि प्रमुख हैं।
वहीं पीडीपी में भी उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पर माथापच्ची का काम तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है पीडीपी कश्मीर संभाग की चार सीटों, भाजपा जम्मू संभाग की पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। एक-एक सीट लद्दाख और कारगिल की भी शामिल हैं। यहां से दोनों पार्टियां एक एक उम्मीदवार खड़ा कर सकती हैं।