{"_id":"5da602388ebc3e93df424975","slug":"bjp-national-vice-president-avinash-rai-khanna-says-terrorists-plans-may-not-have-been-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे, शोपियां में ट्रक ड्राईवर की हत्या पर जताया दुख: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे, शोपियां में ट्रक ड्राईवर की हत्या पर जताया दुख: खन्ना
Tue, 15 Oct 2019 11:00 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शोपियां की घटना पर दुख जताते कहा कि ट्रक ड्राइवर को मारना आतंकियों में अनुच्छेद 370 हटने की बौखलाहट को दर्शाता है। इनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा घाटी में शांति और विकास लाएगी। 370 हटने के बाद उनका यह घाटी का पहला दौरा है। खन्ना का घाटी में पहला दौरा है।
मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खन्नाबल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद घाटी में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। जनता अपने काम में जुटी है। श्रीनगर से अनंतनाग के रास्ते में काफी जगहों पर जाम भी देखने को मिला। पंजाब और अन्य राज्यों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं। वहां की सरकारें उन्हें पूरी सुरक्षा दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद भाजपा ने कई जगहों पर कार्यक्रम किए। ब्लड डोनेशन कैंप लगाए, स्वच्छता अभियान और प्लांटेशन ड्राइव चलाई। पार्टी यहां भी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। घाटी की जनता यहां विकास और शांति चाहती है। नजरबंदी पर उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को नजरबंद किया गया है, किसी पार्टी पर बैन नहीं लगाया है।