फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP national general secretary Ramadhav said Dalai Lama is the religious leader for everyone

रिफ्यूजी बन आए थे, आज सभी के लिए धर्मगुरु हैं दलाई लामा: राममाधव

Tue, 07 Jul 2020 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
BJP national general secretary Ramadhav said Dalai Lama is the religious leader for everyone
धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव ने कहा कि दलाई लामा 61 वर्ष पहले देश में रिफ्यूजी बनकर आए थे। आज उन्हें पूरा देश धर्मगुरु के रूप में जानता और मानता है। वे पूरे विश्व और मानवता के लिए बड़े गुरु हैं। तीन दिवसीय लद्दाख दौरे पर पहुंचे राममाधव धर्मगुरु दलाई लामा के 85वें जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राममाधव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि निर्भीक नेतृत्व के पर्याय डॉ. मुखर्जी ने देश में दो संविधान, दो प्रधानमंत्री और दो ध्वज के विरोध में आंदोलन चलाया। अपनी जान की कुर्बानी दे दी। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने भी दलाई लामा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर विचार रखे। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष दोरजे अंगचुक समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed