फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP National Executive meeting proposal of Security Peace and Development passed for Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सुरक्षा-शांति और विकास के अध्याय का प्रस्ताव पास

Mon, 08 Nov 2021 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 01:42 PM IST
सार

प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सुरक्षा, शांति और समृद्धि का वातावरण बना है। अनुच्छेद-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बीडीसी और डीडीसी के चुनाव शांतिपूर्ण हुए। अवाम ने निडर होकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में भागीदारी की।

विज्ञापन
BJP National Executive meeting proposal of  Security Peace and Development passed for Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्तावों के तहत जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा, शांति और विकास के अध्याय के शुरू होने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सुरक्षा, शांति और समृद्धि का वातावरण बना है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार अनुच्छेद-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बीडीसी और डीडीसी के चुनाव शांतिपूर्ण हुए। अवाम ने निडर होकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में भागीदारी की। पिछले दो सालों में जम्मू-कश्मीर में 56261 करोड़ की लागत वाली 54 परियोजनाओं की शुरूआत हुई। जनवरी 2021 में 28400 करोड़ रुपये की उद्योग प्रोत्साहन योजना शुरू की गई। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया था। जम्मू-कश्मीर में शत प्रतिशत जनता को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाकर उनके स्वास्थ्य की चिंता से मुक्ति दिलाई गई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रक्षक ही राक्षस: सहनशक्ति खो रहे पुलिस वाले, गले की फांस बन रही ये छूट, जानिए कब-कब खाकी पर लगे दाग    
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में भी भारी कमी आई है। इन घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी काफी कम हुआ है। 2004 से 2014 के बीच आतंकी घटनाओं में जम्मू-कश्मीर में 2081 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2014 से सितंबर 2021 तक 239 नागरिकों की जानें गईं। यह जम्मू-कश्मीर में शांति की स्थापना का परिचायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed