फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP MLAs protest against the compulsory teaching of Urdu in Naib Tehsildar recruitment

Jammu Kashmir: उर्दू की अनिवार्यता के खिलाफ भाजपा के विधायकों का प्रदर्शन, कहा-सड़क से सदन तक लड़ेंगे

Tue, 15 Jul 2025 02:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 15 Jul 2025 02:39 PM IST
सार

नायब तहसीलदार भर्ती में उर्दू को अनिवार्य किए जाने के विरोध में भाजपा के सभी विधायकों ने सिविल सचिवालय के बाहर दो घंटे का धरना दिया। भाजपा ने इसे जम्मू के युवाओं के साथ अन्याय और क्षेत्रीय भेदभाव बताते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
BJP MLAs protest against the compulsory teaching of Urdu in Naib Tehsildar recruitment
भाजपा विधायकों एनसी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में उर्दू भाषा को अनिवार्य किए जाने के विरोध में भाजपा के सभी विधायकों ने सोमवार को सिविल सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायकों ने दो घंटे तक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायकों ने प्रदेश सरकार के आदेश को जम्मू के युवाओं के साथ खुला अन्याय और क्षेत्रीय भेदभाव करार दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने किया। 

विज्ञापन


 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल भाषा का मामला नहीं है, यह अधिकार, अवसर और समान व्यवहार का सवाल है। जम्मू-कश्मीर में उर्दू एक आधिकारिक भाषा है, लेकिन एकमात्र नहीं। जब संविधान में कई भाषाओं को मान्यता है, तो सिर्फ उर्दू को अनिवार्य क्यों बनाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीजेपी इस फैसले को लेकर पहले ही लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके आजमा चुकी है। हमने उपराज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई, ज्ञापन सौंपे और प्रतिनिधिमंडल मिलवाए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी ने माना कि यह मामला राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर बहरी बनी रही तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।धरने के दौरान विधायक हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।


भाजपा नेता युद्धवीर सेठी, अरविंद गुप्ता और आरएस पठानिया समेत अन्य विधायकों ने भी इस आदेश को तानाशाही करार दिया और कहा कि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इस दौरान भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed