बीफ पार्टी देने वाले विधायक को BJP विधायक ने पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी देने वाले निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को आज विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने पीटा। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद पर बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के अंदर ही हमला कर दिया। इसके बाद सदन ने काफी देर तक अफरा-तफरी का महौल बना रहा।
भाजपा के लगातार विरोध के बाबजूद कल एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसका भाजपा के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया था। भाजपा विधायक रविन्द्र रैना ने निर्दलीय विधायक के खिलाफ कोठी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
वीरवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई वैसे ही भाजपा के विधायक सदन में राशिद के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करने लगे। जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया।
मारपीट के बाद निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीदने सदन से बॉयकाट कर दिया है। कांग्रेस तथा नेकां के विधायकों ने इस घटना के विरोध में सदन से बॉयकाट कर दिया है।
रैना मुझे जान से मारना चाहते हैं
इस घटना के बाद इंजीनियर रशीद ने कहा कि रैना मेरे पास आकर मुझे मारने पीटने लगे। रैनी ने मुझे जान से मारना चाहते हैं। यह लोकतंत्र हैं हमें हर किसी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। हम चाहते हैं कि स्पीकर इस घटना के जिम्मेदार विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी विधायक रविंद्र रैना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
ये एक सवेंदनशील मुद्दा है। इस्लाम धर्म कहता है कि शराब पीना अपराध है तो क्या हम उन लोगों पर हमला कर देना चाहिए जो जो घरों में शराब पीते हैं।
कल हॉस्टल छोड़ भाग गए थे राशिद
सूत्रों के मुताबिक वीरवार को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के आवास पर बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायकों को एमएलए होस्टल में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के बीफ पार्टी की मेजबानी करने की सूचना मिली।
भाजपा विधायक रविंद्र रैणा को सूचना मिलते ही भाजपा के विधायक राजीव शर्मा, शक्ति परिहार, आर एस पठानिया, नीलम लंगेह और कुलदीप राज उनके साथ एमएलए होस्टल पहुंचे और वहां बीफ पार्टी को रुकवाया। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को भी ढूंढा लेकिन वह भाग चुके थे। भाजपा विधायकों और बीफ पार्टी में शामिल रहे निर्दलीय विधायक के कुछ समर्थको में धक्का-मुक्की भी हुई थी।
भाजपा सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी की जितनी निंदा की जाए कम है। उनका कहना है कि साजिशन कानून व्यवस्था की स्थिति और माहौल को बिगाड़ने का षड्यंत्र किया गया है।
देखें पूरा वीडियो--->>>