फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP meets on organizational activities in new Jammu Kashmir and Ladakh

भाजपा में नए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की राजनीतिक कमान किसके हाथ? फिलहाल ऐसा ऐलान

Sun, 03 Nov 2019 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
BJP meets on organizational activities in new Jammu Kashmir and Ladakh
रवींद्र रैना

दो केंद्र शासित प्रदेशों में बंटे जम्मू कश्मीर और लद्दाख में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन के लिए शनिवार को भाजपा के राज्य कार्यालय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक चुनाव के अलावा बीडीसी चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 15 दिसंबर तक भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव करवा लिया जाएगा। फिलहाल जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए एक ही प्रदेशाध्यक्ष रहेगा।

विज्ञापन

बीडीसी चुनाव के दौरान सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने का खूब प्रयास किया गया

इस अवसर पर बीडीसी चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी मंथन किया गया और पार्टी के नव निर्वाचित बीडीसी अध्यक्षों का सम्मान भी हुआ। इस अवसर पर रैना ने नव निर्वाचित बीडीसी अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण विकास को सुनिश्चित करने की तरफ एक ओर कदम आगे बढ़ा है।

उन्होंने आशा प्रकट की कि बीडीसी अध्यक्ष अपने कार्यालय का सम्मान कायम रखेंगे और नीतियों व सिद्धांतों के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा संगठन की तरफ से उन्हें हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा विपक्षी दलों ने बीडीसी चुनाव के दौरान सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया लेकिन पंचों व सरपंचों ने उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया और 98 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed