फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp,meeting,jammu

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशानिर्देशों पर होगा अमल: रवींद्र रैना

विज्ञापन
bjp,meeting,jammu
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य आठ में से सात सदस्य पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर से ऑनलाइन नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़े। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्तावों में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद विकास कार्यों में तेजी और 70 केंद्रीय मंत्रियो के जन पहुंच कार्यक्रम के तहत दौरों के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। कोरोना काल में कार्यकर्ताओ ने सेवा की नई संस्कृति की शुरूआत की हैं। देश की राजनीति में भाजपा ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसका बड़ा कारण जनता से जुड़ाव है। भाजपा कोई परिवार आधारित पार्टी नहीं हैं। भाजपा जिन मूल्यों को लेकर चली है उसमें सेवा, संकल्प और समर्पण जुड़ा है। कोई एक परिवार से जुड़कर नहीं। पार्टी की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए कड़ी मेहनत व परिश्रम के करण हम आगे बढ़े हैं और आने वाले समय में भी इसी विश्वास को लेकर चलना होगा।
विज्ञापन

रैना के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद तेजी से हो रहे विकास का भी जिक्र हुआ। प्रदेश में भाजपा जनता से जुड़ाव को ओर मजबूत बनाएगी और सेवा, संकल्प और समर्पण के सिलसिले को भी और आगे तेजी से बढ़ाकर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। प्रदेश भाजपा के अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यो में महासचिव संगठन अशोक कौल, द्राक्षा अंद्राबी, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता और प्रिया सेठी ऑनलाइन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed