फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp mahila morcha members send postcard written Jai Shri Ram to Mamata banerjee

जम्मू भाजपा महिला मोर्चा ने ममता बनर्जी को भेजे जय श्री राम लिखे पोस्ट कार्ड

Fri, 07 Jun 2019 09:26 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 07 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
bjp mahila morcha members send postcard written Jai Shri Ram to Mamata banerjee
भाजपा महिला मोर्चा जम्मू - फोटो : अमर उजाला
भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को गुढ़ा मोढ़ बख्शीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे पोस्ट कार्ड भेजे गए। 
विज्ञापन


महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी सेठी, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों पोस्ट कार्ड ममता बनर्जी को भेजे गए। इस अवसर पर रजनी सेठी ने कहा कि भगवान श्री राम ममता बनर्जी को सदबुद्धि दे इसके लिए भाजपा की तरफ से राष्ट्र व्यापी स्तर पर ममता को दस लाख पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर से भी भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि जय श्री राम का नाम सुनकर ममता बनर्जी भड़क क्यों जाती हैं, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा। जय श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आत्मा में बसे हैं और हैलो की जगह लोग जय श्री राम बोलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर ही है। बैठक में कमला गुप्ता, नीरू आनंद, प्रेरणा नंदा, विमला पाधा, शैलजा गुप्ता, चांद भगत, पूनम शर्मा, मालती शर्मा आदि भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed