{"_id":"5cfa891fbdec22077c357b9d","slug":"bjp-mahila-morcha-members-send-postcard-written-jai-shri-ram-to-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू भाजपा महिला मोर्चा ने ममता बनर्जी को भेजे जय श्री राम लिखे पोस्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू भाजपा महिला मोर्चा ने ममता बनर्जी को भेजे जय श्री राम लिखे पोस्ट कार्ड
Fri, 07 Jun 2019 09:26 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 07 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से शुक्रवार को गुढ़ा मोढ़ बख्शीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे पोस्ट कार्ड भेजे गए।
महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी सेठी, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों पोस्ट कार्ड ममता बनर्जी को भेजे गए। इस अवसर पर रजनी सेठी ने कहा कि भगवान श्री राम ममता बनर्जी को सदबुद्धि दे इसके लिए भाजपा की तरफ से राष्ट्र व्यापी स्तर पर ममता को दस लाख पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे है।
जम्मू कश्मीर से भी भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि जय श्री राम का नाम सुनकर ममता बनर्जी भड़क क्यों जाती हैं, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा। जय श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आत्मा में बसे हैं और हैलो की जगह लोग जय श्री राम बोलते हैं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ममता बनर्जी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर ही है। बैठक में कमला गुप्ता, नीरू आनंद, प्रेरणा नंदा, विमला पाधा, शैलजा गुप्ता, चांद भगत, पूनम शर्मा, मालती शर्मा आदि भी मौजूद रहीं।