फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leaders met gmc principal

ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ GMC प्रिंसिपल से मिले भाजपा नेता

Thu, 16 Oct 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 16 Oct 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders met gmc principal

जीएमसी अस्पताल जम्मू में निजी ठेकेदारों की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षाकर्मी के तौर ठेके पर लेने की प्रणाली के विरोध में बुधवार को भाजपा नेता विक्रम रंधावा की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने प्रिंसिपल डा. घनश्याम से मुलाकात की।

विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा से बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन में बेरोजगार युवाओं को ठेके पर रख लिया जाता है। रंधावा ने कहा कि प्रिंसिपल ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में मंत्री से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने जन समस्याओं का जायजा लिया


भाजपा चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के सचिव सत शर्मा (सीए) ने बुधवार को जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 और 38 का दौरा कर जनसमस्याओं का जायजा लिया। शर्मा का कहना हैै कि लोगों ने बुनियादी सुविधाओं की किल्लत को दर्शाया। वार्ड संख्या 35 में ड्रेनेज सिस्टम पटरी से उतरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वार्ड संख्या 38 पंडोका कालोनी में लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मुनीश राजा, सुषमा साहनी, गणेश दत्त, गिरधारी लाल शर्मा, तिलक राज बाली, तारा चंद शर्मा, पवन साहनी, कौशल शर्मा, संजय कोहली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed