फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leaders absence at mufti's iftar party

मुफ्ती की इफ्तार पार्टी से केंद्रीय मंत्रियों ने किया किनारा

Mon, 13 Jul 2015 01:14 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders absence at mufti's iftar party

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की इफ्तार पार्टी से केंद्रीय मंत्रियों ने किनारा कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे के बीच किसी भी केंद्रीय मंत्री ने मुफ्ती से निकटता दिखाने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन


भाजपा और पीडीपी गठबंधन में मुख्य भूमिका निभाने वाले भाजपा महासचिव राम माधव भी इसमें शामिल नहीं हुए। मुफ्ती की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्योता देना भाजपा पर दबाव की राजनीति समझा जा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन, कांग्रेसी दिग्गजों ने फिलहाल जल्दबाजी दिखाने से परहेज ही किया। सोनिया और मनमोहन सिंह दोनों ही इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे। हालांकि, राजीव शुक्ला ने पार्टी में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी इफ्तार पार्टी में अंत तक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम माधव का इंतजार था लेकिन वह नहीं आए

bjp leaders absence at mufti's iftar party

भाजपा के साथ गठबंधन की पटकथा लिखने वाले जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. हसीब द्राबू की आंखें दरवाजे पर लगीं थीं। शायद उन्हें भाजपाई मित्र राम माधव का इंतजार था लेकिन वह नहीं आए।

इफ्तार पार्टी के दौरान डॉ. द्राबू और कांग्रेस के राजीव शुक्ला लंबे समय तक मंत्रणा करते दिखे। इफ्तार पार्टी शुरू होने से लेकर अंत तक द्राबू और शुक्ला में बातचीत चलती रही।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इस इफ्तार पार्टी को तवज्जो नहीं दी। मुफ्ती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, पीयूष गोयल, रवि शंकर प्रसाद समेत अधिकांश केंद्रीय मंत्रियों को न्योता भेजा था लेकिन किसी भी केंद्रीय मंत्री ने इस आमंत्रण को तरजीह नहीं दी।

कौन-कौन पहुंचा पार्टी में

bjp leaders absence at mufti's iftar party

भाजपा नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर के अपने पांच मंत्रियों को पार्टी में भेजकर आयोजन को राज्य स्तरीय दर्जा से अधिक अहमियत नहीं दी। पार्टी में भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह, पीएचई मंत्री चौधरी सुखनंदन, मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा और सुनील शर्मा ने शिरकत की। दिल्ली भाजपा से विजय गोयल भी पार्टी में शामिल थे।

मुफ्ती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नजीब जंग को भी बुलाया था लेकिन दोनों नहीं आए। केजरीवाल ने रविवार को अपनी ओर से अलग इफ्तार पार्टी दी थी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और केसी त्यागी शुरू में ही पार्टी में पहुंच गए थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तारिक अनवर ने भी शिरकत की। मुफ्ती और उपराष्ट्रपति के साथ एक टेबल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर रियासत के शाही खानदान के डॉ. कर्ण सिंह, शरद यादव और उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह बैठे।

डॉ. कर्ण सिंह के पुत्र अजातशत्रु भी पार्टी में शामिल हुए। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने पार्टी में शिरकत की। पार्टी से पहले नमाज भी अता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed