फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leader said people talking on boycotting panchayat election should think on Cowardly decision

J&K: पंचायत चुनाव बहिष्कार की बात करने वाले कायरतापूर्ण फैसले पर गौर करें: रवींद्र रैना

Wed, 05 Sep 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
bjp leader said people talking on boycotting panchayat election should think on Cowardly decision
Ravinder Raina - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने नेकां के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के अनुच्छेद 35-ए के मामले में निकाय चुनाव के बहिष्कार करने संबंधी बयान की निंदा की है। रैना ने कहा कि भाजपा निकाय और पंचायत चुनाव में रियासत के तीनों क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है।
विज्ञापन


रैना ने कहा कि रियासत और राज्य के लोगों के हित में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र भी मजबूत होगा। जो लोग चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं उन्हें अपने कायरतापूर्ण फैसले पर गौर करना चाहिए।  
विज्ञापन


कवींद्र गुप्ता ने फारूक के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह अनुच्छेद 35-ए को निकाय चुनाव से जोड़कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जमीनी स्तर के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए होने जा रहे निकाय चुनाव राज्य के विकास के लिए जरूरी हैं। अगर यह चुनाव नहीं हो पाए तो रियासत को मिलने वाली 4400 करोड़ की ग्रांट लैप्स हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed