फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP leader Gauhar Ahmad Bhatt was get married in the next month

J&K: अगले माह शादी के बंधन में बंधने वाले थे बीजेपी नेता गौहर अहमद भट्ट

Fri, 03 Nov 2017 08:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 03 Nov 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader Gauhar Ahmad Bhatt was get married in the next month
मृत बीजेपी नेता गौहर अहमद भट्ट - फोटो : FILE PHOTO

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. अजय सुरेश मगोत्रा ने शोपियां के जिला अध्यक्ष गौहर अहमद भट्ट की निर्मम हत्या को अमानवीय कृत्य बताते हुए पुलिस व गुप्तचर एजेंसियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए है। जम्मू में पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में मगोत्रा ने कहा कि रियासत जम्मू कश्मीर ने अपना बहादुर सपूत गौहर अहमद भट्ट के रूप में खो दिया है।

विज्ञापन

कश्मीर की खुशहाली और शांति के लिए भट्ट का बलिदान काम आएगा। उन्होंने कहा गौहर अहमद भट्ट भाजयुमो का कर्मठ नेता होने के साथ सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी थे और करीब 30 बार जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान कर चुके थे। अक्तूबर महीने में ही उनकी सगाई हुई थी और दिसंबर में उन्हें शादी के बंधन में बंधना था लेकिन राष्ट्र, राज्य और शांति के दुश्मनों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी। पूरा देश और भाजपा व भाजयुमो भट्ट के परिवार के दुख में साथ खड़ा है।
विज्ञापन

कायरतापूर्ण कृत्य को करने वाले लोगों को उनके अंजाम तक जल्द पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा वह सवाल करना चाहते हैं कि पुलिस के आईजी और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी जिन्हें वास्तव में सुरक्षा की जरूरत हैं उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवाते और लेकिन जिन्हें केवल दिखावे के लिए सुरक्षा चाहिए उन्हें भरपूर सुरक्षा मुहैया करवा दी जाती है। मगोत्रा ने कहा भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने गौहर अहमद भट्ट की निर्मम हत्या के विरोध में व उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राष्ट्र व्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत शुक्रवार शाम को वहां शनिवार को कैंडल मार्च निकाले जाएंगे और आतंकवादियों के पुतले सभी जिला मुख्यालयों में जलाएं जलाएंगे। इस अवसर पर भाजयुमो के महासचिव तरुण शर्मा और विकास चौधरी भी मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को शोकसभा हुई जिसमें गौहर अहमद भट्ट को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवादियों की इस अमानवीय कार्रवाई को कायरतापूर्ण और बौखलाहट में उठाया गया कदम बताया गया। इस अवसर पर युद्धवीर सेठी, जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया, विनय गुप्ता, सुनील शर्मा, रमेश गुप्ता, ललित शर्मा, राम प्रसाद, गोविंद सरीन आदि मौजूद रहे। 

गौहर की हत्या में है आतंकियों की हाथ

 BJP leader Gauhar Ahmad Bhatt was get married in the next month
हत्या में है आतंकियों का हाथ - फोटो : File Photo

शोपियां में मारे गए बीजेपी के युवा नेता गौहर अहमद भट्ट की हत्या में आतंकियों का हाथ होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शोपियां पुलिस ने गौहर की हत्या में लिप्त चार आतंकियों का पहचान कर ली है।



सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जिन चार आतंकियों की पहचान की है उसमें से दो आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन व दो लश्कर-ए-तैयबा के हैं। बता दें कि पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed