फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Leader Anil Parihar shot Dead by terrorist, curfew in Kishtwar, Force Deployed

भाजपा नेता परिहार और उनके भाई की हत्या को लेकर तनाव, किश्तवाड़ में कर्फ्यू, आज पहुंचेंगे कई नेता

Fri, 02 Nov 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 02 Nov 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Anil Parihar shot Dead by terrorist, curfew in Kishtwar, Force Deployed
BJP J&K secretary Anil Parihar - फोटो : अमर उजाला

किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरूवार रात लगभग नौ बजे की है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोष है। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना तैनात कर दी गई है। साथ ही जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इन इलाकों में इंटरनेट सिर्फ 2 जी स्पीड ऑर्डर पर चलेगा।

विज्ञापन

भजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई लोगों ने इस वारदात की कड़ी निंदा की है। नेशनल कांफ्रेस के उमर अब्दुल्ला ने भी इसे दुखद करार देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

आज अंतिम संस्कार में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता
शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों के साथ किश्तवाड़ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी किश्तवाड़ पहुंचेंगे। इनके साथ ही प्रदेश भाजपा के नेता, कार्यकर्ता परिहार और उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि किश्तवाड़ व आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की वजह से ही उनकी हत्या की गई है। भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने दोनों नेताओं की आतंकियों की ओर से गोली मारे जाने की पुष्टि की।

गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की

अनिल रात लगभग नौ बजे अपने भाई अजीत परिहार (स्टेट फूड कॉरपोरेशन में कर्मचारी) के साथ घर लौट रहे थे। अपनी स्टेशनरी की दुकान से जैसे ही वे तापल गली में पहुंचे तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद वे भाग निकले।

गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए तो खून से लथपथ दोनों भाइयों को जमीन पर पड़े देखा। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच वहां पहुंचे एसएसपी राजिंदर गुप्ता के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। उनके साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।

किश्तवाड़ जिले के एसएसपी राजिंदर गुप्ता ने बताया कि पूरे शहर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया है। घटना के कारणों की तलाश की जा रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

गनर भी साथ नहीं था
भाजपा नेता अनिल परिहार की सुरक्षा में एक गनर तैनात था। बताते हैं कि घटना के बाद से वह गायब है। पुलिस गनर की तलाश कर रही है। सुरक्षा में दो गनर तैनात हैं, जिसमें एक हमेशा साथ रहता था। माना जा रहा है कि गनर के साथ न होने की बात हत्यारों तक किसी ने पहुंचाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed