{"_id":"5d2ca4948ebc3e6ce8641a7f","slug":"bjp-jammu-kashmir-state-president-to-tour-state-regarding-assembly-election-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकलेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकलेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
Tue, 16 Jul 2019 12:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : एएनआई, फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सदस्यता अभियान के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मंगलवार से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर दौरे शुरू करने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना नौशेरा-सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र से कार्यक्रम का आगाज करेंगे। इसी विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक भी रह चुके हैं।
17 जुलाई को रैना रियासी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। 18 को रामनगर, 19 को डोडा, 20 को भद्रवाह और 21 जुलाई को इंद्रवाल विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे।
रैना 22 जुलाई को किश्तवाड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके साथ अगले टूर कैलेंडर को भी मंजूरी मिल जाएगी। इस बारे में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के दौरों का मकसद सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है, ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
रैना के अनुसार इस बार 17 लाख सदस्य बनाकर भाजपा विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर अपने बलबूते सरकार बनाकर जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।