{"_id":"5edbe2d88ebc3e90541ffd52","slug":"bjp-jammu-city-news-jmu2115903196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने वर्चुअल रैली की तैयारियां कीं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने वर्चुअल रैली की तैयारियां कीं तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/दोमाना। भाजपा की ओर से जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 14 जून को होने वाली इस रैली के लिए जम्मू ग्रामीण जिला में तैयारियों को अंजाम दिया गया।
भाजपा जिला जम्मू ग्रामीण के नवनियुक्त प्रभारी सुनील सेठी व सह प्रभारी ठाकुर नारायण सिंह ने शनिवार को प्रवास के दौरान रायपुर, मुट्ठी दोमाना व उदयवाला में चार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को रैली के बारे में बताया। लोकसभा स्तर की रैली के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी रैलियां होंगी। इन बैठकों में बताया गया कि महीने भर तक चलने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक ग्रामीण जिले में अंजाम देना है ताकि हर घर तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंच सकें। पूरे जिले में मोदी सरकार-2 के एक साल की उपलब्धियों से जुड़ी बुकलेट घर-घर पहुंचाने, कोरोना से जंग के लिए फेस मास्क तथा सैनिटाइजर बांटने का भी फैसला किया गया। कहा गया कि संकट की इस घड़ी में भाजपा को हर किसी के साथ खड़ा रहना है। बैठक में सभी मोर्चों तथा प्रकोष्ठों को अपने-अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में संगठन के कार्यों को बखूबी अंजाम देने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब, महामंत्री कस्तूरी लाल शर्मा व शाम लाल शर्मा, शमशेर कुमार प्रजापति-ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष व अरुण सीके-महामंत्री, दीपक पांडेय-अध्यक्ष युवा मोर्चा, रजनी देवी-अध्यक्ष महिला मोर्चा, सुभाष कुमार-अध्यक्ष एससी मोर्चा, अनीता लंगेह, सोनू पुना, विकी चागोत्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो