फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp intellectual meet to be held today in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में भाजपा का बुद्धजीवी सम्मेलन आज, जुटेंगे कई बड़े दिग्गज

Sat, 08 Apr 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
bjp intellectual meet to be held today in jammu and kashmir
भाजपा - फोटो : डेमो फोटो

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आठ अप्रैल को जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शृंखला के तहत बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मेलन को आयोजित करने का फैसला लिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सत शर्मा करेंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में भाजपा की 1980 में स्थापना के बाद देश में पार्टी में रहे उतार-चढ़ाव और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके अलावा केंद्र मेें मोदी सरकार के प्रदर्शन व उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्तार अब्बास नकवी

bjp intellectual meet to be held today in jammu and kashmir
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : डेमो फोटो

सत शर्मा ने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह का कार्यक्रम में हिस्सा लेना भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का हिस्सा है। इसमें प्रत्येक सांसद को पार्टी व सरकार की उपलब्धियों को दर्शाना है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी श्रीनगर संसदीय क्षेत्र, सांसद जुगल किशोर शर्मा बारामुला संसदीय क्षेत्र, राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को जीएसटी बिल की सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed