फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP expanded Chakroi Mandal

भाजपा चकरोई मंडल का विस्तार किया

विज्ञापन
BJP expanded Chakroi Mandal
आरएस पुरा। भारतीय जनता पार्टी ने चकरोई मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें प्रीतम सिंह, देवी दित्ता, डा लालचंद तथा सत शर्मा को मंडल उपप्रधान, देवीदास तथा अशोक चौधरी को महासचिव, रवि मेहरा, अनीता देवी, दर्शन लाल, मित्तल चौधरी, तथा मदन लाल को मंडल सचिव, नेक राम, सुभाष भगत, श्यामलाल चौधरी तथा तिलक राज को सदस्य, सुरेंद्र सिंह को सोशल मीडिया का इंचार्ज, सुरजीत सिंह को मीडिया सचिव तथा रूपलाल को कार्यालय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने चुने गए नए पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए पार्टी हित में काम करने को कहा। जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो मंडलों का विस्तार किया गया है। इसमें सुचेतगढ़ तथा चकरोई मंडल को अलग-अलग बांटा गया है। मंडल प्रधान गार सिंह, बीडीसी अध्यक्ष तरसेम सिंह, महामंत्री आकाश चोपड़ा, स्वर्ण सिंह चिब, नगर पालिका अध्यक्ष आरएस पुरा सतपाल पप्पी, सरपंच ओंकार सिंह, पंच प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed